ख़ामोशी | Deep Hindi Poem on Silence
Namaste/Hello doston!
मैंने ख़ामोशी के कई रूप देखे हैं... किसी में राहत होती है, तो कहीं सन्नाटे की चीख़; कहीं मन का गहरा अन्तर्द्वंद्व, तो कहीं बस चुप रहने की सादगी। हर ख़ामोशी अपनी एक दास्तां सुनाती है, इसलिए आज अपने एहसासों को उसी ख़ामोशी के अल्फ़ाज़ों में पिरोने की एक कोशिश की है...
ख़ामोशी के अंदर भी, बातें छिपी होती हैं...
किसी के लिए ये सुकून भरी, तो किसी के लिए सन्नाटा लिए होती है।
एक मूक इंसान से कभी पूछ के देखो उस ख़ामोशी का दर्द,
तुम्हारा दिल उसका दर्द सह न पाएगा...
या फिर उससे जो ऊपर से चुप है, पर जिसके अन्तर्मन में चल रहा है द्वंद्व,
जो वो किसी से कह न पाएगा।
या फिर चले जाओ उस भीड़ में कहीं,
जो शोरगुल से भरी है...
उस हुल्लड़ में तुम ढूँढने निकल पड़ोगे थोड़ी सी ख़ामोशी।
या बैठ जाओ समंदर की लहरों को देखने के लिए,
उस ख़ामोश रेत में तुम्हें राहत मिलेगी।
या देख लो उसे जो बैठा है अंधेरे बंद कमरे में,
उसकी ख़ामोशी में तुम्हें चीखें सुनाई देंगी।
या फिर उसे जो फँसा है कुछ नासमझों के बीच में...
उसकी ख़ामोशी में भी, एक नई ऊर्जा होगी।
तो सुनना किसी की ख़ामोशी को कभी वक़्त निकालकर,
क्या पता किसी के आघात और किसी के जज़्बात का मर्म समझ जाओ...
Khamoshi ke andar bhi, baatein chhipi hoti hain...
Kisi ke liye ye sukoon bhari, toh kisi ke liye sannata liye hoti hai.
Ek mook insaan se kabhi poochh ke dekho us khamoshi ka dard,
Tumhara dil uska dard seh na payega...
Ya phir usse jo upar se chup hai, par jiske antarman mein chal raha hai dwandw,
Jo woh kisi se keh na payega.
Ya phir chale jao us bheed mein kahin,
Jo shorgul se bhari hai...
Us hullad mein tum dhoondhne nikal padoge thodi si khamoshi.
Ya baith jao samandar ki lehron ko dekhne ke liye,
Us khamosh ret mein tumhe rahat milegi.
Ya dekh lo use jo baitha hai andhere band kamre mein,
Uski khamoshi mein tumhe cheekhein sunayi dengi.
Ya phir use jo fansa hai kuch nasamajhon ke beech mein...
Uski khamoshi mein bhi, ek nayi urja hogi.
Toh sunna kisi ki khamoshi ko kabhi waqt nikaalkar,
Kya pata kisi ke aaghaat aur kisi ke jazbaat ka marm samajh jao...
आपने ख़ामोशी का कौन-सा रूप सबसे ज़्यादा महसूस किया है? कमेंट्स में अपने विचार ज़रूर बताइए।
Kuch naye ehsaas likhne ki koshish mein...
Aapki Swati...

Comments
Post a Comment