अपने गिरेबान में झाँको
Namaste/Hello doston!
मैंने अक्सर देखा है कि कुछ लोग खुद को अच्छा और सही साबित करने में इस कदर जुटे रहते हैं कि इसके लिए उन्हें दूसरों में कमियाँ निकालनी पड़ें या उन्हें नीचा दिखाना पड़े, तो भी वे पीछे नहीं हटते।
ऐसे लोग कभी अपने भीतर क्यों नहीं झाँकते?
मेरी आज की ये पंक्तियाँ उन्हीं लोगों के नाम हैं—जो दूसरों पर उँगली उठाने से पहले एक बार खुद को देखना भूल जाते हैं।
दूसरों को जो हर पल इतना बुरा सुनाते हो,
ये कड़वे बोल तुम आखिर कहाँ से लाते हो?
मन मलिन रखकर क्यों झूठी अफ़वाहें फैलाते हो?
कभी अपने गिरेबान में झाँकते नहीं,
दूसरों के जीवन में आग लगाते हो।
खुद को सबसे ज्ञानवान दिखाने की कोशिश में,
सामने वाले को नीचा क्यों दिखाते हो?
किसी के रंग, तो किसी के ढंग पर टिप्पणी करते हो,
पर ऐसा करके तुम अपनी घटिया सोच का परिचय देते हो।
आखिर ये हक़ तुम्हें दिया किसने, ये तो बता दो,
किसी पर उँगली उठाने से पहले,
खुद पर भी एक बार उँगली उठा लो।
खुद में सुधार करोगे, तो जीवन में आगे बढ़ पाओगे,
महान बनो या न बनो,
पर एक अच्छे इंसान ज़रूर बन जाओगे।
Doosron ko jo har pal itna bura sunate ho,
Ye kadwe bol tum aakhir kahan se laate ho?
Man malin rakhkar kyon jhoothi afwahein phailate ho?
Kabhi apne gireban mein jhankte nahi,
Doosron ke jeevan mein aag lagate ho.
Khud ko sabse gyanwan dikhane ki koshish mein,
Samne wale ko neecha kyon dikhate ho?
Kisi ke rang, to kisi ke dhang par tippani karte ho,
Par aisa karke tum apni ghatiya soch ka parichay dete ho.
Aakhir ye haq tumhein diya kisne, ye to bata do,
Kisi par ungli uthane se pehle,
Khud par bhi ek baar ungli utha lo.
Khud mein sudhar karoge, to jeevan mein aage badh paoge,
Mahan bano ya na bano,
Par ek acche insaan zaroor ban jaoge.
कभी-कभी आत्ममंथन भी ज़रूरी है…क्या आप मेरे दृष्टिकोण से सहमत हैं? अपने विचार मुझे कमेंट करके ज़रूर बताइए।
और मेरी पिछली कविता पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://www.ehsaasbyswati.com/2026/08/ektarfa-rishta-jab-aap-sirf-ek-zaroorat-ho.html
Kuch naye ehsaas likhne ki koshish mein...
Aapki swati...

Comments
Post a Comment